अररिया: पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का हम सभी लें संकल्प
अररिया में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर विकासार्थ विद्यार्थी परिषद ने पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प लिया। परिषद के प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता...

अररिया, वरीय संवाददाता विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर मंगलवार को विकासार्थ विद्यार्थी परिषद (एसएफडी यानी स्टूडेंट फोर डेवलपमेंट) अररिया की ओर से शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर एसएफडी के प्रांत प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हमारा ग्रह पृथ्वी दुर्भाग्यवश आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता का नुकसान आदि शामिल हैं। ऐसे में इन खतरों को गंभीरता से लेने के लिए और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह विशेष दिन हमारे ग्रह और उसके पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्यवाही करने का महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिवस दुनिया भर के लोगों को एकजुट करता है और पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रेरित करता है। आइए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प लें। हमसब मिलकर पृथ्वी की रक्षा करें। यह हमारा कर्तव्य है, यह हमारा अधिकार है। इस अवसर पर भोला राठौर, संजीव कुमार, राहुल कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, राजा कुमार, प्रिंस झा, बाबुल, विक्रम, दिशा कुमारी, हिना शर्मा, नंदनी कुमारी, लकी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, शिफा, रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।