Empowering Women JD U Nari Shakti Rath Welcomes in Araria with Grand Reception 2025 में 225 फिर से नीतीश मिशन पूरा करने महिलाओं की हो भागीदारी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsEmpowering Women JD U Nari Shakti Rath Welcomes in Araria with Grand Reception

2025 में 225 फिर से नीतीश मिशन पूरा करने महिलाओं की हो भागीदारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जनता दल यूनाइटेड का नारी शक्ति रथ अररिया पहुंचा, जहां महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने महिलाओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 14 April 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
2025 में 225 फिर से नीतीश मिशन पूरा करने महिलाओं की हो भागीदारी

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चला रहे हैं अनेकों योजना जनता दल यूनाइटेड का नारी शक्ति रथ पहुंचा अररिया, हुआ जोरदार स्वागत

अररिया, निज संवाददाता

जनता दल यूनाइटेड का नारी शक्ति रथ रविवार को अररिया पहुंचा।शहर के चांदनी चौक पर रथ के साथ चल रहे महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर भारती मेहता का पार्टी के सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।इसके बाद महिला संपर्क यात्रा का कारवां जिला परिषद डाक बंगला पहुंचा।यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर भारती मेहता ने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की। डॉ मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायती राज व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण,बिहार पुलिस व सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण, बिहार की बेटियों को कन्या उत्थान योजना,मैट्रिक,इंटर व स्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर आर्थिक सहायता राशि,महिला उद्यमी योजना, जीविका जैसी अनेकों योजना चलाकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया। 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनना है।डॉ मेहता ने कहा कि सभी को मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और 2025 में 225 फिर से नीतीश मिशन को पूरा करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुशील साह व मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संचिता मंडल ने की। डॉ मेहता के साथ चल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी विभू, उषा सिन्हा,मधुबनी जिला अध्यक्ष विक्रमशिला देवी सहित प्रखंड अध्यक्ष संजना देवी, सुनीता देवी,समीना खातून, सुमिता देवी,तसनीम कौसर, प्रिया कुमारी, संगीता देवी ,बबिता देवी,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सीताराम मंडल, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, उपेंद्र मंडल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।