जेल से बाहर आए बदमाशों को भरगामा थाना में लगायी गयी हाजिरी
भरगामा। निज संवाददाता एसपी के निर्देश पर भरगामा थाना क्षेत्र के जमानत पर जेल

भरगामा। निज संवाददाता एसपी के निर्देश पर भरगामा थाना क्षेत्र के जमानत पर जेल से बाहर आए लूट एवं आर्म एक्ट के मामलों के अपराधियों का रविवार को थाना परिसर में हाजिरी लगाया गया। इस दौरान घर पर रह रहे अपराधियों को थाना में बुलाकर गुंडा परेड कराया भी गया तथा थाना अध्यक्ष के द्वारा उनका आचरण का सत्यापन किया गया। सत्यापन में जेल से छूटने के बाद अपराधियों की क्या गतिविधि है उनकी नियमित आचरण की जानकारी भी ली गई। अपराधियों से थाना अध्यक्ष ने उनकी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। इस संबंध में थाना थानेदार राकेश कुमार ने बताया डकैती, लूट, अपहरण आदि संगीन मामलो मे जेल से छूटने के बाद अपने घरों में रह रहे अपराधियों की दैनिक गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए थाना बुलाकर गुंडा परेड कराया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में शांति कायम रखना है। गुंडा परेड के के दौरान थाना क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों जो जेल से बाहर है वैसे अपराधियों के चरित्र का सत्यापन किया जाता है। उनकी दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जाती है। इस दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान रान थानेदार ने जेल से छूटे हुए अभियुक्तों को घर परिवार सहित सामाजिक जिम्मेदारियां का एहसास भी कराया गया। गुंडा परेड के दौरान थानेदार राकेश कुमार सहायक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, अनि रूपा कुमारी, रामनारायण यादव, चंद्रप्रकाश, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।