Kidnapping Case Police Arrest Fugitive Accused in Bihar सहरसा: अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsKidnapping Case Police Arrest Fugitive Accused in Bihar

सहरसा: अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

बिहरा थाना पुलिस ने एक अपहरण कांड के फरार आरोपी मो. अफाक अंसारी उर्फ अफाक मियां को मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 9 May 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने अपहरण कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस ने मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मो. अफाक अंसारी उर्फ अफाक मियां को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अफाक मियां अपहरण कांड का एक आरोपी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये गम्हरिया थाना पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।