Retired Soldier Honored for Kargil War Service Discusses India-Pakistan Tensions बोले पूर्व फौजी, पाकिस्तान में मंसूबों पर फिरेगा पानी, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsRetired Soldier Honored for Kargil War Service Discusses India-Pakistan Tensions

बोले पूर्व फौजी, पाकिस्तान में मंसूबों पर फिरेगा पानी

Lakhimpur-khiri News - एक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सूबेदार हरजैब सिंह को कारगिल युद्ध में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों से अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान भारत-पाकिस्तान तनाव पर चर्चा की। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 9 May 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
बोले पूर्व फौजी, पाकिस्तान में मंसूबों पर फिरेगा पानी

कारगिल युद्ध में सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त सूबेदार को शुक्रवार को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने मौजूदा समय में पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव पर चर्चा करते हुए कारगिल युद्ध की यादें ताजा करते हुए अपने अनुभव बच्चों से साझा किए। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक, कारगिल युद्ध में सेवाएं दे चुके हवलदार हरजैब सिंह के श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखड़िया पहुंचे पर छात्राओं ने उन्हें रोली, बैज लगाकर स्वागत किया। हरजैब सिंह ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पार्चन किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने सेवा की नौकरी के अनुभव साझा करते हुए कारगिल युद्ध के बारे में बताया।

वर्तमान में चल रहे माहौल पर उन्होंने छात्र छात्राओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि भारतीय सेना हर स्थिति में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हैं हर हमले को नाकाम करने में सक्षम है। इससे पूर्व भी भारतीय सेवा कई बार पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर चुकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह आज भी आवश्यकता पड़ने पर भारतीय सेना के आह्वान पर देश सेवा करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी शेर सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष व विद्यालय के कोषाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने हरजैब सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।