ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
पलासी, (ए.सं)। ऑपरेशन सिंदूर की एतिहासिक सफलता पर गुरुवार को भारतीय सेना के सम्मान

पलासी, (ए.सं)। ऑपरेशन सिंदूर की एतिहासिक सफलता पर गुरुवार को भारतीय सेना के सम्मान में पलासी भाजपा मंडल की ओर से भाजपा युवा नेता जोशी कुमार मंडल व कलियागंज मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पलासी दुर्गा मंदिर परिसर से निकली इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लहराते हुए पलासी बाजार होते हुए पलासी चौक पहंुची। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाते हुए भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यात्रा के दौरान जोशी मंडल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के प्रति श्रद्धा व सम्मान व्यक्त की।
साथ ही साथ वीर गति प्राप्त सेना के प्रति शोक व श्रद्धांजलि व्यक्त की। तिरंगा यात्रा में सुजीत कुमार झा,नारायण यादव, रमेश कुमार मंडल, मंडल कोषाध्यक्ष माया नंद मंडल, दीपक कुमार यादव, संजय यादव,अजय कुमार विश्वास, राधेश्याम मंडल, मुन्ना मंडल, मुकेश कुमार मांझी, पंकज कुमार मंडल, सदानंद मांझी, अनमोल चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।