Youth Seriously Injured in Hit-and-Run Incident in Khagaria खगड़िया: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, किया भर्ती, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsYouth Seriously Injured in Hit-and-Run Incident in Khagaria

खगड़िया: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, किया भर्ती

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में संतोष मोड़ के पास एक युवक गौरव कुमार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 29 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, किया भर्ती

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के अलौली थाना क्षेत्र के संतोष मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान संतोष गांव के रहने वाले गौरव कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि खगड़िया से अपने घर संतोष गांव आ रहा था कि इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।