न्यूटन बने बाल संसद के प्रधानमंत्री, खुशी शिक्षा मंत्री
कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल भरौंधा में लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया बाल संसद का गठन

कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल, भरौंधा में लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का गठन कराया गया। इसको लेकर नामांकन, मतदान व मतों की गिनती तक की प्रक्रिया हुई। इससे एक ओर बाल संसद का गठन हुआ तो दूसरी ओर छात्रों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी मिली। यह कार्यक्रम हेडमास्टर अनिल कुमार की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि न्यूटन कुमारी प्रधानमंत्री तथा काजल कुमारी उप प्रधानमंत्री चुने गए हैं। इसी तरह रिशु कुमारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री तथा आकाश कुमार उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, सुगंधा कुमारी जल एवं कृषि मंत्री तथा शुभांशु कुमार उप जल एवं कृषि मंत्री, आशीष कुमार पुस्तकालय सह विज्ञान मंत्री तथा रिमझिम कुमारी उप पुस्तकालय सह विज्ञान मंत्री, अतिराज कुमार खेल एवं संस्कृति मंत्री तथा अनु कुमारी उप खेल एवं संस्कृति मंत्री, खुशी कुमारी शिक्षा मंत्री तथा शिवकुमार उप शिक्षा मंत्री, खुशबू कुमारी बाल सुरक्षा मंत्री तथा शिवम कुमार उप बाल सुरक्षा मंत्री चुने गए हैं। चयन प्रक्रिया में छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बीच में सहयोग किया। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई और उन्हें उनके कर्तव्य के बारे में बताया गया। इस मौके पर शिक्षक प्रणय प्रसून, ब्रजेश सिंह, सुशील कुमार, गायत्री कुमारी, संतरा कुमारी, ज्ञानती कुमारी, ईशा कुमारी, कृति कुमारी, सरिता कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।