Grand Panchatan Pran Pratishtha Yagya Held in Rafiganj Temple पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भक्ति और आध्यात्म का संगम, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGrand Panchatan Pran Pratishtha Yagya Held in Rafiganj Temple

पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भक्ति और आध्यात्म का संगम

फोटो- 21 मई एयूआर 20 तिष्ठा कार्यक्रम में शामिल लोग रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज के थाना गली में नवनिर्मित शिवालय में श्री पंचायतन प्राण

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 21 May 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भक्ति और आध्यात्म का संगम

रफीगंज के थाना गली में नवनिर्मित शिवालय में श्री पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से जारी है। बुधवार को यज्ञ के दूसरे दिन अरणी मंथन के माध्यम से अग्नि प्राकट्य का अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह यज्ञ श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन नागा बाबा के शिष्य चंद्रमौलि उदासीन उर्फ खडेश्वरी बाबा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें काशी से आए आचार्य राजेश मिश्रा और उनकी टीम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न करा रही है। गुरुवार को यज्ञ के तीसरे दिन सभी मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें नगरवासियों के साथ-साथ काशी के विद्वान पंडित भी शामिल होंगे।

खडेश्वरी बाबा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ में भगवान विष्णु का निवास होता है और भगवान विष्णु में ही संपूर्ण संसार समाहित है। यज्ञ के मंत्रों का उच्चारण सुनने से मन को शांति और शरीर को स्वास्थ्य प्राप्त होता है। इसके अलावा हवन से उत्पन्न धुएं से वायुमंडल शुद्ध होता है जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि यज्ञ से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर संतोष कुमार साहू, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद, पंकज शौंडिक, रमेश शौंडिक, रोहित गुप्ता, चंदन सोनी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।