Innovative Summer Camp to Make Math Fun for Bihar s Government School Students गणित विषय को मजेदार बनाएगा कमाल का समर कैंप, संशोधित, युवा लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsInnovative Summer Camp to Make Math Fun for Bihar s Government School Students

गणित विषय को मजेदार बनाएगा कमाल का समर कैंप, संशोधित, युवा लीड

प्रथम संस्था के सहयोग से सरकारी स्कूलों के कक्षा 5-6 के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियों में सुनहरा अवसर स स स स स स स स स स स स स स स

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 16 May 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
गणित विषय को मजेदार बनाएगा कमाल का समर कैंप, संशोधित, युवा लीड

सरकारी स्कूलों के कक्षा 5 और 6 के छात्रों के लिए इस गर्मी की छुट्टियां अब सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि गणित जैसे विषय को मजेदार और आसान बनाने का सुनहरा अवसर लेकर आएंगी। शिक्षा विभाग ने प्रथम संस्था के सहयोग से 'कमाल का समर कैंप' आयोजित करने की घोषणा की है, जो 20 मई से 20 जून तक चलेगा। शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड के बीआरसी में इस कैंप की तैयारियों के तहत शिक्षा सेवकों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निरमल फाउंडेशन के सौरभ वर्मा और प्रथम संस्था की अनुराधा तांगी ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य गणित में कमजोर छात्रों के कौशल को मजबूत करना और इसे रोचक बनाना है।

यह कैंप गांव और टोला स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें 10 से 15 बच्चों के छोटे समूह बनाए जाएंगे। स्वयंसेवक रोजाना 1 से 1.5 घंटे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वस्तुओं, जैसे पत्थर, लकड़ी या रोजमर्रा की चीजों, के जरिए गणित पढ़ाएंगे। यह पूरी तरह समुदाय आधारित पहल होगी, जो बच्चों को गणित से डर को दूर कर उसे जीवन से जोड़ने में मदद करेगी। कैंप के संचालन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु, बिहार कौशल विकास मिशन के छात्र, एनसीसी कैडेट्स, जीविका दीदियां और अन्य स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण में कमजोर छात्रों की पहचान और प्रभावी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे गणित को सहज और मनोरंजक तरीके से सीखें। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि कैंप स्वयंसेवकों द्वारा संचालित होगा, इसलिए शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कैंप के लिए कमजोर छात्रों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों के छमाही और वार्षिक परीक्षा परिणामों की जांच कर उनकी कमजोरियों का आकलन किया जा रहा है। प्रथम संस्था के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बच्चे को उसकी जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन मिले। कार्यक्रम में टोला सेवक धर्मेंद्र रजक, गोपीचंद बैठा, राजा राम, शंभू शरण, वीरेंद्र भारती, संगीता कुमारी, सिकंदर कुमार, संजीत चौधरी, गोपाल शर्मा, कंचन कुमारी, बसंत राम समेत बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक शामिल हुए। शिक्षा में नया प्रयोग कमाल का समर कैंप न केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में मदद करेगा, बल्कि समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल बिहार के सरकारी स्कूलों में गणित को लेकर बच्चों के डर को खत्म करने और आत्मविश्वास जगाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।