Training Program for Panchayat Leaders in Bihar Empowering Local Governance सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रखंड के चार मुखिया, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTraining Program for Panchayat Leaders in Bihar Empowering Local Governance

सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रखंड के चार मुखिया

दाउदनगर में चार पंचायतों के मुखिया 21 से 27 अप्रैल तक गया में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रखंड के चार मुखिया

दाउदनगर, संवाद सूत्र। प्रखंड की चार पंचायतों के मुखिया पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण गया में 21 अप्रैल से शुरू हो गया है। 27 अप्रैल तक यह प्रशिक्षण होना है। पंचायती राज विभाग बिहार पटना द्वारा ग्राम पंचायत के मुखिया को बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान गया द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे प्रदेश का भ्रमण भी कराया जाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के 32 पंचायतों के 32 मुखिया भाग ले रहे हैं। इनमें दाउदनगर प्रखंड के अरई पंचायत के मुखिया संजू देवी, महावर के मुखिया रमेश प्रसाद, तरारी के मुखिया अंजुम आरा व शमशेर नगर की मुखिया अमृता देवी शामिल हैं। इन सभी मुखिया का प्रशिक्षण बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड गया के परिसर में चल रहा है। एक मुखिया ने बताया कि गया से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दूसरे राज्य में भ्रमण कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।