Army Officer Ashok Lamba Welcomed at Bagaha Railway Station by Retired Soldier रिकॉल ड्यूटी पर जा रहे आर्मी अधिकारी का किया स्वागत, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsArmy Officer Ashok Lamba Welcomed at Bagaha Railway Station by Retired Soldier

रिकॉल ड्यूटी पर जा रहे आर्मी अधिकारी का किया स्वागत

बगहा रेलवे स्टेशन पर एक आर्मी अधिकारी अशोक लांबा का स्वागत किया गया। वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में तैनात हैं और ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनके मित्र, भूतपूर्व सैनिक हृदया नंद दुबे ने उनका मनोबल बढ़ाया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 10 May 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
रिकॉल ड्यूटी पर जा रहे आर्मी अधिकारी का किया स्वागत

बगहा नगर प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में तैनात एक आर्मी अधिकारी का रिकॉल ड्यूटी पर पुन: पहलगाम जाने के क्रम में बगहा रेलवे स्टेशन पर उनके मित्र भूतपूर्व सैनिक ने स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। आर्मी अधिकारी अशोक लम्बा रक्सौल से अपने पदस्थापित जगह जम्मू कश्मीर के पहलगाम जा रहे थे जिसकी सूचना उनके रिटायर मित्र हृदया नंद दुबे को लगी जिसके बाद हृदया नंद दुबे ने बगहा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रिकॉल ड्यूटी पर जा रहा है अपने मित्र अशोक लांबा का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। साथ ही साथ उनका उत्साह वर्धन भी किया। भूतपूर्व सैनिक हृदया नंद दुबे ने बताया कि अशोक लंबा और वे एक साथ 1993 में एक ही ग्राउंड में भर्ती हुए थे।

दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग भी किया। साथ ही दोनों की पहली पोस्टिंग त्रिपुरा के बांग्लादेश के बॉर्डर पर हुआ था।फिर कुछ वर्षों बाद उन दोनों की पोस्टिंग पहलगाम में भी हुआ था। फिलहाल अशोक लंबा पहलगाम के एक बटालियन में तैनात है। 22 अप्रैल से पहले इनको एक महीने की छुट्टी मिली हुई थी। लेकिन देश की मौजूदा हालात को देखते हुए इनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है।मित्र आज मातृभूमि की सेवा के लिए वापस अपने बटालियन को जा रहा है। सैनिक का मनोबल बढ़ाने के लिए वे अपने अन्य मित्रों के साथ बगह रेलवेस्टेशन पर पहुंच कर सैनिक मित्र के माथे पर यशस्वीभव: का तिलक लगाया, एवं अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।