Earth Day Celebration Students Plant Trees to Protect Environment in Bagaha पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपरण, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsEarth Day Celebration Students Plant Trees to Protect Environment in Bagaha

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपरण

बगहा में पृथ्वी दिवस पर प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक मैनेजर कुमार ने कहा कि पृथ्वी हमारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 24 April 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपरण

बगहा। पृथ्वी दिवस पर प्रखंड बगहा एक के प्लस टू उच्य माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में कार्यक्रम आयोजिन हुआ। जहां स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा पौधरोपण कर पृथ्वी की सुरक्षा और पर्यावरण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मैनेजर कुमार के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के दौरान हर छात्र-छात्रा अपने साथ एक पौधा लेकर आया था, जिसे उन्होंने स्वयं स्कूल परिसर में लगाया। इस दौरान विद्यालय के छात्र व शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल पौधारोपण करेंगे, बल्कि अपने छात्रों को भी पृथ्वी की सुरक्षा और पर्यावरण के महत्व को निरंतर समझाते रहेंगे। वही प्रधानाध्यापक ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसे हरा-भरा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि ये जीवन की प्राणवायु भी हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी मां के समान है,इसका सम्मान और संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। मौके पर शिक्षक सुजीत कुमार ,राकेश कुमार जयसवाल ,स्नेह कुमार ,गौरी कुमारी वर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

अर्जुन प्रसाद यादव, जाकिर हुसैन, सरफुद्दीन अंसारी व छात्र मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।