Empowering Women Self-Reliance as a Catalyst for Change in Society आत्मनिर्भरता महिलाओं में बढ़ाता है आत्मविश्वास, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsEmpowering Women Self-Reliance as a Catalyst for Change in Society

आत्मनिर्भरता महिलाओं में बढ़ाता है आत्मविश्वास

नरकटियागंज में चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं समाज में बदलाव लाने में सक्षम होती हैं। उन्होंने 15 दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 16 April 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
आत्मनिर्भरता महिलाओं में  बढ़ाता है आत्मविश्वास

नरकटियागंज, हिसं। चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा है कि आत्मनिर्भर महिला समाज में बदलाव लाने में सक्षम होती हैं। साथ ही अपनी पहचान बनाने में सफल रहती हैं। आत्मनिर्भरता से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। श्री चंद्रमोहन ने यह बातें मंगलवार को नरकटियागंज चीनी मिल के सभागार में सीएसआर के तहत आयोजित 15 दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता महिलाओं कोअपने जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता और आत्मविश्वास देता है। मौके पर सहभागी महिलाओं के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।सर्टिफिकेट वितरण के अवसर पर कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि 25 महिलाओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर उन्हें ट्रेंड किया गया है।मौके पर सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट के साथ चीनी मिल की ओर से सिलाई मशीन भी दिया गया।प्रशिक्षण शिविर में कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव त्यागी, फाइनेंस हेड रत्नेश कुमार झा,केन हेड कुलदीप ढाका, पीके गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख नवीन तिवारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।