Outrage Over Delay in Arrest of Pantry Car Manager in Train Harassment Case महिला अभियंता से बदसलूकी में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsOutrage Over Delay in Arrest of Pantry Car Manager in Train Harassment Case

महिला अभियंता से बदसलूकी में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

नरकटियागंज में सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी के मामले में पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह की गिरफ्तारी में देरी पर लोगों ने नाराजगी जताई है। घटना के 10 दिन बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 23 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
महिला अभियंता से बदसलूकी में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़खानी मामले में घटना के दस दिन बाद भी पेंट्रीकार मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर अनेक लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि महिला इंजीनियर मामले में नामजद नरकटियागंज के शिवगंज मुहल्ले का पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह बाजार में खुलेआम घूम रहा है। ऐसा लगता ही नहीं है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी उसे गिरफ्तारी का कोई भय है। इससे रेल पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। गौरतलब है कि विगत 8 अप्रैल को सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में महिला इंजीनियर से छेड़खानी करने को लेकर नरकटियागंज रेल थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि इस घटना को लेकर सप्तक्रांति ट्रेन से संबंधित पैंट्रीकार एजेंसी ने पेंट्रीकार मैनेजर संतोष को पदमुक्त कर दिया है। किंतु रेल पुलिस के स्तर पर लोगों को कार्रवाई का इंतजार है। हालांकि करीब दो वर्ष पहले रेल पुलिस ने दूसरे मामले में संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय संतोष की गिरफ्तारी अवैध तरीके से सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी में यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराने तथा अवैध वसूली का लगा था। संतोष की गिरफ्तारी के संबंध में पूछने पर रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वरीय अधिकारियों के स्तर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।