जिले में आंधी-पानी से हुई गेहूं की फसल की क्षति
बेतिया में आंधी और बारिश से गेहूं और मक्का की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पिपरासी, मधुबनी, बगहा, गौनाहा आदि क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी ने फसलों को प्रभावित किया है। कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन...
बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। आंधी पानी से गेहूं की फसलों के साथ-साथ मक्का की फसलों का नुकसान हुआ है। जिले के पिपरासी, मधुबनी, बगहा, गौनाहा आदि प्रखंडों में तेज बादल गर्जन के साथ आंधी और झमाझम बारिश हुई है। जिससे गेहूं की फसलों की भारी नुकसान हुई है। बारिश से जहां गन्ने और मक्का के फसलों को फायदा हुआ है। वही आंधी से मक्का की फसलों की आंशिक क्षति हुई है। जिला कृषि विभाग ने आंधी पानी से नुकसान हुए फसलों का रिपोर्ट प्रखंडों से तलब की है। ताकि किसानों को क्षति का भुगतान किया जा सके। आंधी से आम और लीची के फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसान विनोद शाह ने बताया कि बे मौसम बारिश से गेहूं की फसलों की काफी क्षति हुई है। जबकि आंधी से आम और लीची के फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।