ई-विधान पर अध्ययन के लिए जाएगा ओडीशा जाएगा दिल्ली विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल ओडिशा जाएगा ताकि ई-विधान परियोजना के कार्यान्वयन का अध्ययन किया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में यह दौरा 15 से 17 अप्रैल को होगा। ओडिशा...

नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल ई-विधान परियोजना के कार्यान्वयन पर अध्ययन के लिए ओडिशा जाएगा। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता इस उच्च स्तरीय अध्ययन दौरे का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान कागज रहित शासन और डिजिटल परिवर्तन का जायजा लिया जाएगा। ओडिशा विधानसभा हाल ही में पूरी तरह से कागजरहित प्रणाली में परिवर्तित हुई है। ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा) के सफल कार्यान्वयन से सीखने और उसका मूल्यांकन करने के लिए दिल्ली विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल का दौरा आयोजित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 15 से 17 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। ज्ञात हो कि पिछले बजट सत्र में गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा को सौ दिनों के भीतर कागज रहित बनाने की घोषणा की थी। इस दिशा में पहल करते हुए संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा नेवा परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता जारी किए जाने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।