Wild Boar Attack Injures Children in Dumri Bhaghadwa Village पिपरासी में सुअर ने चार बच्चों को नोंचा, दहशत, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsWild Boar Attack Injures Children in Dumri Bhaghadwa Village

पिपरासी में सुअर ने चार बच्चों को नोंचा, दहशत

डुमरी भगड़वा पंचायत के रहमानपुर गांव में मंगलवार को खेल रहे बच्चों पर एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। प्रियंका कुमारी (9) के चेहरे को बुरी तरह नोंच लिया गया। अन्य बच्चे भी घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 15 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
पिपरासी में सुअर ने चार बच्चों को नोंचा, दहशत

पिपरासी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत के रहमानपुर गांव में मंगलवार दोपहर दरवाजे पर खेल रहे बच्चों पर जंगल से भटक कर पहुंचे सुअर ने हमला कर दिया। इसमें श्यामबदन यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी (9) के चेहरे को सुअर ने बुरी तरह नोंच लिया। वहीं पड़ोस की शालू कुमारी, प्रिंस कुमार व वसुनंदन कुमार हमले में घायल हो गये। यह देखकर ग्रामीण दौड़े और शोर मचाया। इससे सुअर दियारा की ओर भागा। भागने के दौरान उसने भैंस पर हमला किया। इमें भैंस घायल हो गई। रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि फसल कटने के कारण सुअरों को छिपने के लिए जगह नहीं मिल रहा है। इससे वे भटक कर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। हमले की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामबदन यादव की पुत्री प्रियंका पड़ोस की शालू कुमारी, प्रिंस कुमार व वसुनंदन कुमार के साथ अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान जंगली सुअर ने प्रियंका कुमारी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच लिया। पास खेल रहे बच्चों पर सुअर ने हमला किया। इसमें उनको चोटें आई। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण दौड़े। शोर-गुल मचाने पर सुअर बच्चों को छोड़ कर वहां से दियारा की ओर भागा। भागते समय सुअर ने धनु यादव के भैंस पर हमला कर दिया। इसमें भैंस घायल हो गई। इधर, आननफानन में परिजनों ने बच्चों को मरचहवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रियंका के चेहरे पर कई टांके पड़े। वहीं अन्य बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।