Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSerious Injury in Ranchi Pawan Kumar Agarwal Hit by Unknown Vehicle
हिनू में वाहन के धक्का से बुजुर्ग घायल, केस
रांची के हिनू निवासी पवन कुमार अग्रवाल को आठ अप्रैल को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके चाचा विजय कुमार अग्रवाल ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पवन...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 10:35 PM

रांची, वरीय संवाददाता। रांची के हिनू निवासी पवन कुमार अग्रवाल को चार पहिया वाहन के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आठ अप्रैल की है। इस संबंध में विजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को डोरंडा थाने में अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। विजय बताया कि उनके चाचा पवन स्कूटी से बिरसा चौक से हिनू चौक जा रहे थे। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।