BJP Holds Monthly Mann Ki Baat Meeting in Rajoun to Strategize for Upcoming Elections बांका : भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBJP Holds Monthly Mann Ki Baat Meeting in Rajoun to Strategize for Upcoming Elections

बांका : भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

रजौन में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव, संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और मतदाता संपर्क...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 26 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
बांका : भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम को दक्षिणी मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इसके बाद मंडल कार्यसमिति ने एक बैठक भी आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह ने की। इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाता संपर्क अभियान को गति देने एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में धोरैया सहित बांका जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, अशोक रजक, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नवल किशोर, मंडल महामंत्री विमलेंदु भूषण पाठक, सुजीत कुमार चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।