बांका : ससुराल से शराबी को किया गिरफ्तार
अमरपुर के बभनगामा खेमीचक गांव में दामाद रमण कुमार ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और ब्रेथ ऐनेलाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। डॉक्टर...

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा खेमीचक गांव आए दामाद ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाराहाट थाना क्षेत्र के बडी विषहर गांव के रमण कुमार अपने ससुराल आए थे। मंगलवार की रात में वह शराब के नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाने लगे। इससे आजिज आकर घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो घर के दामाद को हिरासत में लेकर उसकी ब्रेथ ऐनेलाइजर से जांच की। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे जांच के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने भी उसके शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।