शंभूगंज में रबी फसलों की तैयारी में जुटे किसान
शंभूगंज में रबी फसलों की तैयारी में जुटे किसान बेमौसम बारिश से किसानों का फसल पानी में समा गया था। जिससे नुकसान पहुंचा। लेकिन इधर चार दिनों से कड़ी धू

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों के सैंकड़ों गांवों में शेष बचे रबी फसलों की तैयारी में किसान जुट गए हैं। बेमौसम बारिश से किसानों का फसल पानी में समा गया था। जिससे नुकसान पहुंचा। लेकिन इधर चार दिनों से कड़ी धूप खिलने से गेंहू , चना, मसूर सहित अन्य फसलों को जीवनदान मिला। किसानों ने फसल को धूप में सुखाकर थ्रेसर मशीन व ट्रेक्टर के सहयोग से रबी फसलों की तैयारी जोरों से चल रही है। बीएओ चितरंजन चौधरी ने बताया कि अधिकांश किसानों का रबी फसल तैयार हो चुका है। शेष बचे किसानों ने रबी फसलों की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीएओ ने बताया कि आंधी - बारिश के साथ ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान का डाटा तैयार किया जाएगा। इसका सर्वे रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। फसल नुकसान को लेकर चटमा बाजार के सीताराम सिंह, झखरा के विशोकानंद ठाकुर, मनोजानंद ठाकुर, करसोप के किसान बासुकी ठाकुर , मुकेश कुमार सिंह, ब्रजेश यादव , रामजी यादव , दामोदर यादव , आनंदी ठाकुर, बेलसीरा गांव के छंगूरी यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि काफी खर्च और मेहनत के बाद रबी फसल उगाए। जब फसल कटकर खेतों में तैयारी के लिए रखा तो बेमौसम बारिश ने फसल को धाराशाई कर दिया। बारिश से फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अचानक आपदा की मार ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।