Severe Storm and Rain Devastates Kataria Trees Down Crops Damaged तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर मचाई तबाही, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Storm and Rain Devastates Kataria Trees Down Crops Damaged

तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर मचाई तबाही

सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात-बिजली हुई बाधितसड़कों पर गिरे पेड़, यातायात-बिजली हुई बाधित कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। बुधवार दोपहर बाद से जारी कभी त

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 22 May 2025 05:40 AM
share Share
Follow Us on
तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर मचाई तबाही

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। बुधवार दोपहर बाद से जारी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने जहां गर्मी से लोगों को निजात दिलाया, वहीं बारिश के साथ आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी ने बाजार से लेकर गांव के कई स्थानों पर पेड़ों को जमीन पर धराशायी कर दिया। जंगलों के अनगिनत पेड़ उखड़ गए। मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर गिरे पेड़ों की वजह से यातायात बाधित हुआ। कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जमुआ मोड़, दुल्लीसार स्थित कैफेटेरिया के पास सहित अन्य जगहों पर पेड़ धराशाई हो गया। आंधी ने कितनों के आशियाने को भी उजाड़ दिया। लगभग एक घंटे भर चली तेज रफ्तार में हवा कई झोपड़ियों को उड़ा कर अपने साथ ले गई।

वहीं सब्जी एवं आम के फल के किसानों को भी जमकर नुक़सान पहुंचाया। बारिश रुकने के बाद चारों तरफ सिर्फ बर्बादी का ही मंजर नजर आ रहा था। बता दें कि बुधवार को दिन में गर्मी ने कहर ढाया हुआ था। दोपहर तक आसमान साफ रहा। करीब 3 बजे शाम मौसम का मिजाज बदला और बादल मंडराने लगे। उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच तेज आंधी आई, जिसने चारों ओर तबाही मचा दी। आंधी के बीच देखते देखते बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से निजात मिला। बेमौसम बारिश ने आम के किसानों को पहुंचाई क्षति मौसम के इस रवैये ने किसान को काफी नुकसान पहुंचाया। उनकी साग-सब्जियों पर बुरा असर पड़ा। तेज आंधी व बारिश ने ख़ासकर फलों के राजा आम को काफी नुकसान पहुंचाया। पेड़ पर लटके आधे से ज्यादा आम के फलों को पकने से पहले ही जमीन पर बिखेर दिया। आंधी ने कई बगीचे को तहस नहस कर दिया। वहीं सब्जियों के फसल सड़ने की आशंका है। एक तो अप्रैल महीने में आई बारिश व तेज आंधी से किसानों को काफी नुकसान हो चुका है। जिसपर बुधवार के मौसम ने किसानों को काफी क्षति पहुंचाई। बिजली आपूर्ति हुई बाधित आंधी से बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा से तारों को जमीन पर गिराते हुए आंधी अपने साथ बिजली को ले गई। वहीं कई जगहों बिजली की तार पर पेड़ गिर गए। बिजली नहीं रहने से पेयजलापूर्ति पर असर पड़ा। इधर गर्मी एवं बारिश के वजह से रात में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है। जिसपर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को और भी परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।