बांका : नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया धोखा देने का आरोप
अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने गांव के युवक पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। लड़की ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से युवक रिशु कुमार से प्रेम कर रही थी और दोनों ने शिव...

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने गांव के ही युवक पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाना पहुंची। नाबालिग लड़की ने बताया कि पिछले छह वर्षों से गांव के ही युवक रिशु कुमार से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले वर्ष सितंबर महीने में दोनों ने गांव के ही शिव मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने उसे अपने माता-पिता के पास रहने की बात कह कर वह नौकरी करने गुजरात चला गया। करीब 15 दिन पूर्व वह अपने घर वापस लौटा तब उसने अपने प्रेमी से उसे घर ले जाने को कहा। लेकिन युवक ने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।