Woman Abandons Husband and Daughter to Elope with Lover in Shambhuganj Bihar बांका : महिला एक मासूम बच्ची एवं पति को छोड़ प्रेमी संग फरार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsWoman Abandons Husband and Daughter to Elope with Lover in Shambhuganj Bihar

बांका : महिला एक मासूम बच्ची एवं पति को छोड़ प्रेमी संग फरार

शंभूगंज के एक गांव में एक महिला ने अपने पति और मासूम पुत्री को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाह 2021 में हुआ था और उनकी दो साल की पुत्री है। पत्नी चार दिन पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 24 May 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
बांका : महिला एक मासूम बच्ची एवं पति को छोड़ प्रेमी संग फरार

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपनी मासूम पुत्री एवं पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। घटना से आहत यूपी चित्रकूट के रहने वाले पीड़ित पति ने अज्ञात के खिलाफ शंभूगंज थाने में शिकायत की है। बताया कि दोनों पक्षों की राजी खुशी से वर्ष 2021 ई में धूमधाम के साथ शादी हुई । जिसमें दो वर्ष की एक पुत्री भी है। लेकिन तीन वर्षों से अधिक समय के बाद मायके आने पर विवाहिता फरार हो गई। यूपी का पीड़ित पति दहाड़ मारकर रो रहा है। चार साल पहले हुई शादी के बाद घर पहुंचने पर महिला अपने पति से दूरी बना ली।

पीड़ित पति ने बताया कि इधर चार दिन पूर्व चित्रकूट से पत्नी को मायका लाए थे। गुरुवार की रात पत्नी अचानक छोड़कर फरार हो गई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर दोषी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।