Om Birla and Sanjay Seth to Attend Platinum Jubilee in Jamshedpur चैम्बर का प्लेटिनम जुबली समारोह कल, आएंगे लोक सभा अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsOm Birla and Sanjay Seth to Attend Platinum Jubilee in Jamshedpur

चैम्बर का प्लेटिनम जुबली समारोह कल, आएंगे लोक सभा अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रविवार को जमशेदपुर आएंगे। वे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। बिड़ला 12 बजे सोनारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 24 May 2025 11:46 AM
share Share
Follow Us on
चैम्बर का प्लेटिनम जुबली समारोह कल, आएंगे लोक सभा अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री

जमशेदपुर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रविवार को जमशेदपुर के दौरे पर आएंगे। वे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। लोक सभा अध्यक्ष रांची से विशेष विमान से सोनारी एयरपोर्ट पर 12 बजे पहुंचेंगे। वे वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल लोयाला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। सवा बारह बजे से दो बजे तक वे वहां रहेंगे। 2.05 में लोक सभा अध्यक्ष बिष्टूपुर स्थित चैम्बर भवन के लिए रवाना होंगे। सवा दो से तीन बजे तक वहां रहेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 3.10 में एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

सवा तीन बजे वे विशेष विमान से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। रांची में लोक सभा अध्यक्ष के कई कार्यक्रम हैं और रात्रि विश्राम है। अगले दिन 9.40 की फ्लाइट से वे रांची रवाना हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।