भाजपा ने बरौनी में सक्रिय सम्मेलन के साथ साथ मनाई बाबा साहेब की जयंती
बरौनी में आरकेसी प्लस टू विद्यालय के सभागार में भाजपा द्वारा तेघड़ा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन और बाबा साहब जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा और अन्य...

बरौनी,निज संवाददाता। स्थानीय आरकेसी प्लस टू विद्यालय के सभागार में सोमवार को तेघड़ा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन सह बाबा साहब जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा व मंच संचालन मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद व जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुड्डु ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जिला प्रभारी शशिकांत उर्फ बबलू, भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार व कृष्णनंदन सिंह आदि के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सिद्धांतो पर चलने वाली एकल पार्टी है। प्रभारी शशिकांत उर्फ बबलू ने कहा तेघड़ा भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अपनी कार्य के बदौलत अपनी पहचान रखते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कार्यकर्ता के भाव का सम्मान होगा।आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। नतीजतन तेघड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की आवाज को प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, कृष्णनंदन सिंह, कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय विरेश, सुधा देवी ने कहा कि बिहार में पुन: इस बार भाजपा समर्थित एनडीए की सरकार बननी तय है। कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं।मौके पर शालिनी देवी, विकास कुमार, कुंदन पोद्दार, मनोहर कुमार, प्रदीप कुमार, देवराज सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।