मटिहानी विधान सभा सीट कांग्रेस ने मांगी
मटिहानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी ने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए उपजाऊ धरती...

मटिहानी। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मटिहानी में प्रदेश पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता रामानुज कुवंर ने की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी के समक्ष बताया कि कांग्रेस कमेटी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए उपजाऊ धरती है। आज भी यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस इस सीट पर या तो जीती है या दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कांग्रेस वरिष्ठ नेता केडी हिमांशु ने कहा कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वोटर चुनाव चिह्न भूलते जा रहे हैं। पर्यवेक्षक अमन सिद्धकी ने कहा कि मटिहानी वास्तव में कांग्रेस की उपजाऊ जमीन रही है। आज भी यहां कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत स्थिति में है। बैठक को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह, कांग्रेस नेता रामविलास सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार , अशोक कुमार झा, प्रमोद सिंह ,रंजीत कुमार मुखिया आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।