Congress Scheduled Caste Department Meeting in Begusarai to Celebrate Ambedkar Jayanti दलित के मान सम्मान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Scheduled Caste Department Meeting in Begusarai to Celebrate Ambedkar Jayanti

दलित के मान सम्मान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

फोटो नंबर: तीन, बलिदानी दुर्गा स्थान झोपड़पट्टी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला इकाई की बैठक में शामिल नेता व कार्यकर्ता।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 25 April 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
दलित के मान सम्मान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

बेगूसराय। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को बलिदानी दुर्गा स्थान झोपड़पट्टी में की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजदेव पासवान ने कहा कि 30 अप्रैल तक संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा। कहा कि दलित के मान सम्मान व अधिकारों के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संयोजक राजेंद्र पासवान ने कहा कि आंबेडकर के आरक्षण के कारण दलित वर्गों का सरकारी नौकरी में लाभ मिल रहा है। भाजपा शासित सरकार आंबेडकर के संविधान को मिटाने पर लगी है। मौके पर लखन पासवान, किशोरी प्रसाद सिंह, हारूण रसीद, सुबोध पासवान, वाल्मीकि पासवान, रामस्वरूप पासवान आदि ने भी विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।