गर्मी के कारण बदला गया न्यायालय समय
बेगूसराय में गर्मी की बढ़ती तपिश को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय समय में बदलाव किया है। नए समय के अनुसार, न्यायिक कार्य प्रातःकालीन सत्र में होंगे, जो 5 मई 2025 से 28 जून 2025 तक...

बेगूसराय, संवाददाता। गर्मी की बढ़ती तपिश को ध्यान में रखते हुए श्री ऋषिकांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगूसराय के कार्यालय द्वारा न्यायालय समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। बेगूसराय व सभी अनुमंडलीय सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य अब प्रातःकालीन सत्र में संपन्न होंगे। यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 26505-26541 एवं जिला बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता संघ के संयुक्त याचिका के आलोक में लिया गया है। नया न्यायालय समय 5 मई 2025 (सोमवार) से 28 जून 2025 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा। गर्मी के दौरान न्यायालय समय इस प्रकार रहेगा: न्यायालय की पहली पाली: सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक अवकाश: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक दूसरी पाली: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिविल न्यायालय, बेगूसराय एवं उसके सभी अनुमंडलों के कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगी। इसके अतिरिक्त, फैक्स ऑपरेटर एवं ई-मेल क्लर्क को विशेष रूप से सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रातःकालीन न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को उक्त आदेश की जानकारी देकर अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।