Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsFarewell Ceremony for Dr Murli Manohar Pandey at Ayurvedic College
आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राध्यापक को दी गयी विदाई
बेगूसराय में राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मुरली मनोहर पांडेय को सेवानिवृत्ति के बाद भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व और...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 18 April 2025 08:11 PM

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मुरली मनोहर पांडेय को सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने उन्हें विद्वान एवं बहुमुखी प्रतिभा का धनी प्राध्यापक बताते हुए उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की डॉ. मुरली मनोहर पांडेय एक शालीन व्यक्तित्व के स्वामी हैं। प्राध्यापक के रूप में महाविद्यालय की उन्नति में उल्लेखनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।