केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर किया नमन
Prayagraj News - विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जाकर उनकी तस्वीर के सामने नमन किया। उन्होंने त्रिपाठी से सीखी गई बातें याद की और उनके साथ की गई विदेशी...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर नमन किया। उनको याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके साथ कई देशों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी महसूस होती है। आवास पर पहुंचने पर बेटे नीरज त्रिपाठी और बहू कविता त्रिपाठी ने स्वागत किया। वहीं, सर्किट हाउस में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, डॉ. शैलेश पांडेय, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, रवि कुमार गया प्रसाद व दीप द्विवेदी आदि ने स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।