खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी:डीएम
खेलो इंडिया: उत्कृष्ट आयोजन के लिए डीएम समेत जिला प्रशासन को खेलसंघ ने किया सम्मानित... बेगूसराय की धरती पर खेलो इंडिया के भव्य व एतिहासिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद जिला

बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बेगूसराय की धरती पर खेलो इंडिया के भव्य व एतिहासिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद जिला खेल महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम तुषार सिंगला से मिलकर उन्हें शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही, जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रौशन करने के लिए साधुवाद दिया। महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल व जिला संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश ने डीएम को संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित भी किया। मालूम हो कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत फूटबॉल खेल की मेजबानी बेगूसराय को मिली थी।
इसका आयोजन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम व यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा-बरौनी में किया गया था। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि बेगूसराय प्रतिभाओं की धरती है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी जिले मे खेल के समन्वित विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रहा है। खेल भवन निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। साथ ही, उन्होंने एक राष्ट्रीयस्तर के क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर भी बल दिया। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार, यमुना भगत स्टेडियम के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौरव कुमार, खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, कृष्ण मोहन पप्पु ने संयुक्त रूप से जिला के उप विकास आयुक्त सोमेश माथुर, प्रशिक्षु आईएएस अजय यादव, डीटीओ मनोज कुमार, ओएसडी किशन कुमार को भी प्रतीक चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।