Rajiv Gandhi s 34th Death Anniversary Commemorated with Discussions on His Visionary Leadership राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का दिया अधिकार, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRajiv Gandhi s 34th Death Anniversary Commemorated with Discussions on His Visionary Leadership

राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का दिया अधिकार

वैज्ञानिक सोच वाले राजीव गांधी ने कम उम्र में भारत को आधुनिकता से लवरेज किया... राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन बेगूसराय में राजीव गांधी एक विचार गोष्ठी की गई। जिला उपाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 21 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का दिया अधिकार

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन बेगूसराय में राजीव गांधी एक विचार गोष्ठी की गई। जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी इस सशक्त हस्ताक्षर ने वर्षों पहले भारत में सूचना क्रांति का बीज बोया। आज वह वट वृक्ष बन चुका है। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक सोच वाले राजीव गांधी ने कम उम्र में भारत को आधुनिकता से लवरेज किया। जिला महासचिव कुमार गौरव राजू ने ने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री युवाओं के प्रति सजग रहते थे।

उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार देकर ऐतिहासिक कार्य किया। इस अवसर पर राजेंद्र पासवान, अनिल सिंह, अधिवक्ता आलोक जग्गा, जिला कोषाध्यक्ष सार्थक कुमार डोडो, युवा नेता दीपक कुमार कश्यप, राहुल कुमार, दलित नेता राजदेव पासवान, कांग्रेस नेता पंकज कुमार, विक्रम कुमार आदि थे। बलिया में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के 34वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया बलिया, एक संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को सदानंदपुर गांव में आयोजित की गई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्रीराजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। संचालन विनोद महतो ने किया। बिहार कांग्रेस कमेटी के रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में जनहित एवं देश हित में कार्य किये। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह,, कृष्णानंद चौधरी, मो. हारुन रशीद, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एसके इशामूल हक, बलि अहमद कुरैशी, अरुण गांधी, एजाज फहमी, तालीम फरिस्ता, रंजीत ठाकुर, मो. अशलम, विनोद शर्मा, इरफान अंसारी, शशि रंजन सिंह, दिनेश कुमार पटेल, सिकंदर कुमार, दामोदर महतो, मो. सनोबर सहित कई कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर याद किये गये राजीव गांधी बीहट। कांग्रेस तथा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में पुण्यतिथि पर कांग्रेस तथा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद किया। मौके पर रामविलास सिंह, दीपक कुमार, रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार, लखन पासवान, रंजीत कुमार, सोनू कुमार दिनकर ,बिट्टू कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को देश कभी भी भूला नहीं सकता है। देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी जाने जाते रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।