School Year 2025-2026 Begins Books Distributed to Students in Saidpur Vishunpur विशेष अभियान के तहत छात्रों के बीच पाठय पुस्तक  वितरण  , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSchool Year 2025-2026 Begins Books Distributed to Students in Saidpur Vishunpur

विशेष अभियान के तहत छात्रों के बीच पाठय पुस्तक  वितरण 

विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर में मुखिया प्रभा देवी और सरपंच सारो देवी ने विशेष कैम्प लगाकर बच्चों को किताबें वितरित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 30 April 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
विशेष अभियान के तहत छात्रों के बीच पाठय पुस्तक  वितरण 

नावकोठी, निज संवाददाता। विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025- 2026 पिछले 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो गया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ए,सी, एस सिद्धार्थ के आदेश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर में छात्र छात्राओं के बीच मुखिया प्रभा देवी, सरपंच सारो देवी ने स्कूल में विशेष कैम्प लगाकर बच्चों को किताब वितरित किया। मुखिया प्रभा देवी ने कहा कि शिक्षण की गुणवत्ता,सफाई , बागवानी सामाजिक स्तर की समझ से ही देश का विकास संभव है। स्कूलों में वर्ग 1 से लेकर 8 तक पाठय पुस्तक वितरण किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो, हरिहर सहनी, श्रवण कुमार, उत्तम कुमार, सोनिका सिंह, शिक्षा सेवक जमील अहमद, मुसर्रत खातून आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।