कांग्रेस नेता के निधन पर दी श्रद्धांजलि
बीहट में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान सेल के अध्यक्ष हिमांशु कुमार के आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष ब्रदी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें...

बीहट। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान सेल के अध्यक्ष हिमांशु कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बेगूसराय जिला कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष ब्रदी सिंह के संयोजकत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्रीसिंह ने कहा कि हिमांशु जी के आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। मौके पर बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, रामसेवक सिंह, श्यामनंदन सिंह कंपनी, गुंजेश कुमार, रामाश्रय सिंह, सत्यनारायण दास, संजय मासूम, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।