BJP Launches Dr B R Ambedkar Honor Campaign with Workshops Across Uttar Pradesh भाजपा का डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का आज से शुभारंभ, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Launches Dr B R Ambedkar Honor Campaign with Workshops Across Uttar Pradesh

भाजपा का डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का आज से शुभारंभ

Lucknow News - भारतीय जनता पार्टी ने डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत रविवार को लखनऊ के भागीदारी भवन में की। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, और अन्य नेता संबोधित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 12 April 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा का डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का आज से शुभारंभ

-भागीदारी भवन में होगी कार्यशाला, योगी, भूपेंद्र, धर्मपाल, पाठक करेंगे संबोधित -15 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेशभर में होंगी कार्यशाला, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

लखनऊ, विशेष संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का शुभारंभ रविवार से करेगी। राजधानी लखनऊ के भागीदारी भवन में रविवार को आयोजित अभियान की कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश संबोधित करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सम्मिलित रहेंगे।

अभियान के तहत रविवार को बाबा साहब के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। रात्रि में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्जवलित किये जाएंगे। 14 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ डा. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके नमन करेंगे तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। अभियान के तहत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की प्रदेश टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, रामप्रताप चौहान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी तथा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज को शामिल किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।