Tejashwi Yadav Salutes Martyr Pawan Pandit Advocates Support for His Family तेजस्वी ने दिवंगत आर्मी जवान के परिजनों को बंधाया ढांढस बंधाया, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTejashwi Yadav Salutes Martyr Pawan Pandit Advocates Support for His Family

तेजस्वी ने दिवंगत आर्मी जवान के परिजनों को बंधाया ढांढस बंधाया

फोटो नंबर: 09, कैप्शन: नावकोठी के छतौना में आर्मी जवान पवन पंडित के शोकाकुल परिजनों को गुरुवार को ढांढस बंधाते हुए पतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 22 May 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी ने दिवंगत आर्मी जवान के परिजनों को बंधाया ढांढस बंधाया

नावकोठी, निज संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाला असली हीरो होता है। मैं इस धरती तथा इनके माता पिता को सैल्यूट करता हूं। इनके लाल ने देश की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है। शहीद पवन ने देश के लिए शहादत दी है। देश की अस्मिता और सुरक्षा देश के जवानों के हाथ है। उनकी बदौलत ही कोई दूसरा देश भारत की ओर फन उठाकर नहीं देखता। शहीद के परिवार को मदद की जरूरत होती है। हम हर हमेशा उनकी मदद में आगे रहेंगे। उन्होंने सर्वप्रथम पवन पंडित के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उसके बाद उसकी पत्नी सुधा देवी तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। वे आर्मी जवान पवन के शोकाकुल परिजनों को गुरुवार को ढांढस बंधा रहे थे। उन्होंने कहा कि पवन की शहादत ने गौरव बढ़ाया है। इस दुख की घड़ी में हम पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवार को आर्थिक रूप से मदद की जरूरत है। जिस व्यक्ति के भरोसे परिवार चल रहा था उसने शहादत दे दी। अब इस पीड़ित परिवार को देखने वाला कोई नहीं है। हमने कुछ आर्थिक मदद की है। इससे काम चलने वाला नहीं है। बिहार सरकार ने जो पचास लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस शहीद परिवार को मिलना चाहिए। पत्नी, पिता को ढांढस बंधाया तथा एक लाख रुपये उसकी पत्नी सुधा देवी को दिया। छतौना स्थित पवन के घर पहुंचने से पूर्व महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर राज्य सभा सांसद संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, विधायक बखरी सूर्य कांत पासवान, विधायक चेरिया बरियारपुर राजवंशी महतो, विधायक बलिया सतानन्द संबुद्ध ऊर्फ ललन यादव, पूर्व विधायक उपेन्द्र पासवान, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, जिला महासचिव राम सखा महतो, विकास पासवान, अनिता चौधरी, अमित कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।