Tragic Accident UP Youth Dies After Being Hit by Vehicle in Begusarai वाहन से कुचलकर यूपी के युवक की गई जान, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Accident UP Youth Dies After Being Hit by Vehicle in Begusarai

वाहन से कुचलकर यूपी के युवक की गई जान

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक सरोज लाल, जो उत्तर प्रदेश के बैरिया बलिया का निवासी था, एक शादी समारोह से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 21 April 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
वाहन से कुचलकर यूपी के युवक की गई जान

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एघु के पास रविवार की रात वाहन से कुचलकर यूपी के एक युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बैरिया बलिया निवासी 35 वर्षीय सरोज लाल था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा से एक परिवार मोहन एघु गांव में शादी समारोह में गया था। शादी समारोह में भोज खाकर पूरा परिवार वापस लौट रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बैरिया बलिया निवासी 35 वर्षीय सरोज लाल को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सरोज लाल अपने बहनोई के यहां बेगूसराय आया हुआ था और बहनोई के परिवार के साथ भोज में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया‌।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।