मंसूरचक में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
मंसूरचक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन दो जीविका महिला ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी महिला जीविका संगठन में मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा...

मंसूरचक। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम मंसूरचक प्रखंड में गुरुवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन प्रखंड के दो जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक मंसूरचक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं। पहला कार्यक्रम गांधी महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा पंचायत भवन समसा दो में आयोजित किया गया। प्रमिला कुमारी ने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आये बदलावों को फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया। महिलाओं के लिये चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित लीफलेट का वितरण भी किया।
चमन कुमारी, रजनी देवी, सुशीला देवी, चांदनी देवी, रंजू देवी, कविता देवी, राजनंदिनी देवी, सीमा खातून, शबनाज खातून, अफसाना खातून ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं, दूसरा कार्यक्रम कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा समसा एक पंचायत के कस्टोली शनिचरा स्थान में आयोजित किया गया। मौके पर सोनू कुमार, विपिन कुमार पासवान, बीपीएम संतोष कुमार राय, विकास कुमार, विक्की कुमार, पुष्पा कुमारी, अजय कुमार, सरस्वती देवी, अंबिका कुमारी, बबलू कैब आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।