Tribute to Freedom Fighter Arjun Singh Bhadoria on His Death Anniversary पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन सिंह भदौरिया को किया याद, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTribute to Freedom Fighter Arjun Singh Bhadoria on His Death Anniversary

पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन सिंह भदौरिया को किया याद

Ghazipur News - मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ औढ़ारी मठ सिखड़ी में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 23 May 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन सिंह भदौरिया को किया याद

मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ औढ़ारी मठ सिखड़ी में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद लालसेना के कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की बखिया उधड़ने वाले अर्जुन सिंह भदौरिया को स्वतंत्रता सेनानियों ने कमांडर की उपाधि से नवाजा था। उन्होंने अपनी जुझारू प्रवृत्ति और अपनी संगठन कुशलता से लाल सेना के नाम एक ऐसी क्रांतिकारी सेना का गठन कर दिया कि अंग्रेजी हुकूमत भी हिल गई। उन्होंने 1942 में अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल बजाया था। वह अपने उसूलों के लिए लड़ते हुए तकरीबन 52 बार जेल गए, करो या मरो के आंदोलन में उन्हें 44 साल की कैद हुई।

आजादी के बाद देश में लगे आपातकाल में भी उन्हें उनकी पत्नी सरला और बेटे सुधीन्द्र भदौरिया सहित तीनों को जेल में डाल दिया गया था। लखन्दर महाराज ने कहा कि आजादी योद्धा कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया ने चंबल घाटी में हजारों क्रांतिकारियों को ट्रेनिंग देकर फिरंगी सरकार की चूलें हिलाने के लिए सशस्त्र क्रांति का सबसे उम्दा प्रयोग किया था। अन्त में उनके अगले पुण्यतिथि के अवसर पर कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के नाम पर स्मारक बनाने एवं उसमें उनकी मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रामदुलार यादव, रिष्भदेव राय, दीपक गिरी, कोमल यादव, रामकेर पहलवान, सुवास यादव, गोरखनाथ राजभर, उपेन्द्र यादव, हरेन्द्र कुमार गौड़, मुकेश कुमार, अशोक आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेन्द्र यादव और संचालन योगेश पांडेय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।