Congress Initiates Har Ghar Jhanda Campaign in Kaimur District हर घर झंडा अभियान को गति देने के लिए हुई बैठक, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCongress Initiates Har Ghar Jhanda Campaign in Kaimur District

हर घर झंडा अभियान को गति देने के लिए हुई बैठक

भभुआ में कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने 'हर घर झंडा' अभियान को तेज करने का निर्णय लिया। यह अभियान गांवों में जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 3 May 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
हर घर झंडा अभियान को गति देने के लिए हुई बैठक

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुहिम चलाने का लिया निर्णय पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर अभियान के उद्देश्य की देंगे जानकारी (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय इकाई के निर्देश पर कैमूर में शुरू हर घर झंडा अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर गांव को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पार्टी की विचारधारा और अभियान के उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराया जाएगा। ऐसे में काफी लोग कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं।

ग्रामीणों की सहमति से उनके घर के दरवाजे व छतों पर कांग्रेस का झंडा टांगा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं से रैली निकालने और प्रखंड अध्यक्षों को अपनी कमेटी बनाकर जिला कार्यालय में जमा करने की बात कही। मौके पर उपेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुशवाहा, नंदबिहारी सिंह, संजय पासी, राजीव रंजन पांडेय, हरीश तिवारी, संजय चौबे, गंगाधर उपाध्याय, संजय सिंह, प्रकाश सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, सैय्यद नफीसुद्दीन, रोजा फारुकी, रामप्रवेश सिंह, शमशाद खान, विजय शंकर सिंह, कमलेश आजाद, महेंद्र कुशवाहा, मनोज यादव, अशोक उपाध्याय, शंभू यादव, सूचित पांडेय अशोक सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।