बच्चों को शिक्षा से जोड़े और बाल श्रम से दूर रखें: विधायक
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इटाढ़ी के संयुक्त श्रम भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक भरत बिंद ने उद्घाटन किया और बाल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। श्रमिकों को कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी...

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला प्रशासन ने संयुक्त श्रम भवन में कार्यक्रम का किया आयोजन, बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित अफसरों ने मजदूरों को दी कानून व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किशोर व बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के बारे में बताया (मजदूर दिवस/ पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इटाढ़ी स्थित संयुक्त श्रम भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक भरत बिंद ने किया। कलाकारों ने स्वागत गान पेश किया। विधायक ने बच्चों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बाल शिक्षा से जुड़ने एवं बाल श्रम से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ द्वारा लोगो को उनके कानूनी अधिकारों को जानने एवं विधिक सेवा का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए आमजनों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 से ज्यादा श्रमिकों की उपस्थिति रही। विभिन्न योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित रहे। उन्हें डमी चेक दिए गए। उद्योग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कई संस्थाओं के नियोजक व महिला-पुरुष श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों एवं आमजनों को विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं श्रम संसाधन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में किशोर एवं बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा लोगों से बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक एवं संवेदनशील रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर श्रम अधीक्षक चंदन कुमार, विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, मनोज जायसवाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील बिंद, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनीष पटेल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के विजय चौरसिया, जिला औद्योगिक संघ के सचिव विकास तिवारी आदि थे। फोटो- 02 मई भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ के इटाढ़ी स्थित संयुक्त श्रम भवन में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी, श्रमिक व अन्य। फोटो- 02 मई भभुआ- 4 कैप्शन- भभुआ के भभुआ के इटाढ़ी स्थित संयुक्त श्रम भवन में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक भरत बिंद।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।