Bihar Government Hosts First Women s Dialogue Program for Economic Empowerment कटिहार : जीविका दीदियों के बीच हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Government Hosts First Women s Dialogue Program for Economic Empowerment

कटिहार : जीविका दीदियों के बीच हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

कदवा प्रखंड में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार का पहला महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदियों ने भाग लिया। प्रखंड समन्वयक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 24 May 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : जीविका  दीदियों के बीच हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

कदवा । एक संवाददाता आज कदवा प्रखंड क्के महम्मदपुर पंचायत भवन के समीप ग्रामीण विकास विभाग बिहार द्वारा महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार की पहला महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उमंग जीविका महिला ग्राम संगठन की देखरेख में प्रखंड परियोजना प्रबंधक रविंद्र कुमार, सामुदायिक समन्वयक ब्रजेश कुमार वैश्य, संकुल सहजकर्ता हिना कुमारी ,ग्राम संगठन लेखपाल भावना सिंह, जीविका मित्र कल्पना कुमारी, आरती कुमारी, फूल कुमारी, सुमित्रा कुमारी ,रीता कुमारी, के नेतृत्व में सैकड़ोंजीविका दीदियों के बीच की गई। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के दर्जन भर मोहल्ले के सैकड़ों जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदी को प्रखंड समन्वयक बृजेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया की राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण में 50% शिक्षक नियुक्ति में 50% शैक्षणिक क्षेत्र में 50% पुलिस की नौकरी में 35% स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में 33% आरक्षण का लाभ दिया जाता है जबकि पूरे देश में महिलाओं को 33% ही आरक्षण है।

राज्य सरकार के हस्तक्षेप से ही महिलाओं का इतना विकास संभव हो पाया है। 2 अक्टूबर 2006 मेंvराज्य सरकार द्वारा लाई गई जीविका परियोजना से आज 10 लाख से अधिक महिला जीविका दीदियां लाभान्वित हो रही है। कभी ₹5000 ऋण प्राप्त करने के लिए जीविका दीदियों को अपने सामानों को गिरवी रखना पड़ता था। परंतु वर्तमान सरकार में महिला सशक्त होती चली गई। मौके पर उपस्थित जीविका दीदियों को जीविका से मिलने वाले लाभ उनसे मिलने वाले रोजगार के बारे में अवगत कराया गयाहै। कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों के बीच नाश्ता पानी आदि भी उपलब्ध कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।