सुपौल: एमएसपी पर बोनस किसान का अधिकार : एमएलसी
सुपौल में विधान परिषद् सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने किसानों के अधिकार के रूप में धान और गेंहू की खरीद पर बोनस की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की वर्तमान व्यवस्था किसान के लिए फायदेमंद नहीं है और...

सुपौल। विधान परिषद् सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने राज्य सरकार द्वारा धान और गेंहू की खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस को किसानों का अधिकार बताया। बिहार विधान परिषद् में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से धान एवं गेंहू की अधिप्राप्ति पर बोनस देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में राज्य सरकार ने मंडी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया और किसान फसल का बाजार मूल्य लेने में असमर्थ साबित हो रहे है। वे सरकार की बर्तमान व्यवस्था में बिचौलियों को उत्पादन बेचने को विवश है। अन्य राज्यों में धान और गेंहू की अधिप्राप्ति पर एमएसपी के साथ बोनस का प्रावधान है। अगर बिहार सरकार बोनस देती है तो राज्य के किसान को थोड़ी राहत मिलेगी। डाॅ सिंह ने बताया कि सदन में विभागीय मंत्री ने जबाव में बोनस देने को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह का विचार सरकार नहीं रखती है। जबकि बिहार में किसान अनावृष्टि और अतिवृष्टि से परेशान है। सिंचाई की नहर सुविधा और खाद व बीज का उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं होने की मार झेलते हैं। विधान पार्षद ने बर्तमान राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार की कृषि योजनाऐं भी सिर्फ फाइलों में दौड़ती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।