सुपौल: गणपतगंज में बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
राघोपुर के गणपतगंज धरहरा रोड पर बुधवार रात को एक बाइक दुर्घटना में चालक सुशील कुमार घायल हो गया। वह सरायगढ़ से लौटते समय नियंत्रण खो बैठा। राहगीरों ने उसे नजदीकी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसका...

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणपतगंज धरहरा रोड में बुधवार की रात करीब 8 बजे बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुशील कुमार (37 वर्ष) एक बाइक से किसी काम को लेकर सरायगढ़ गया था। वापस लौटने के क्रम में गणपतगंज के पास चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।