Truck Accident Near Hesal Toll Plaza One Dead Two Injured ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTruck Accident Near Hesal Toll Plaza One Dead Two Injured

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल

अनगड़ा में हेसल टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेहान राजा की मौके पर मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। घटना गुरुवार रात की है जब वे जमशेदपुर से रांची लौट रहे थे। सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 8 May 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल

अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेसल टोल प्लाजा (रिंग रोड) के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात लगभग नौ बजे की है। मृतक रेहान राजा हजारीबाग जिले के मेरू थाना का निवासी था। बताया जाता है कि रेहान और उसके दो दोस्त अलग-अलग बाइक से जमशेदपुर से रांची लौट रहे थे रास्ते में हेसल टोल प्लाजा के पास ट्रक ने दोनों बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर अनगड़ा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रेहान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा अंसारी ने बताया कि टोल प्लाजा द्वारा बनाए गए ब्रेकर के पास लाइट नहीं लगने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। अंधेरे में ब्रेकर दिखाई नहीं देता है। इस संबंध में टोल प्रबंधन से कई बार बात की गई है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द इसमें सुधार नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।