Jharkhand Education Project Organizes Block Level Carrom Talent Competition in Gola गोला में प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Education Project Organizes Block Level Carrom Talent Competition in Gola

गोला में प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किय

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 8 May 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
गोला में प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 17 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के कृष्ण कुमार विजेता बने। वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बंदा के रेहान अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक युगल वर्ग में मनोज कुमार और विशाल कुमार, अंडर 17 बालिका एकल वर्ग में जयश्री कुमारी, अंडर17 बालिका युगल वर्ग में नेहा कुमारी और जयश्री कुमारी, अंडर 19 बालक एकल वर्ग में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के शशि ठाकुर, अंडर 19 बालिका एकल वर्ग से मुनिता कुमारी, अंडर 19 बालक युगल वर्ग में निशांत कुमार और महानंद कुमार, अंडर 19 बालिका युगल वर्ग में रबीना कुमारी और प्रिया कुमारी विजय रही।

सभी खिलाडि़यों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर महतो ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी 15 मई को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर अमर खत्री, सन्तोष कुमार प्रसाद, उत्तम कुमार, शशि भूषण, बिपुल कुमार, प्रमोद कुमार, बासुदेव गंझू, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास, अशीष दास, तेजू मुंडा, आदित्य कुमार महतो, अजीत तिवारी, जॉय प्रकाश , सुशील भारती व सभी शिक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।