भाजपा पार्टी का मना 46वां स्थापना दिवस
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर में भारतीय जनता पार्टी की 46वीं स्थापना दिवस धूमधाम से
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 7 April 2025 04:14 AM

कहलगांव नगर में भारतीय जनता पार्टी की 46वीं स्थापना दिवस धूमधाम से मनायी गई। कहलगांव नगर के निवर्तमान अध्यक्ष संजय केसरी की अध्यक्षता में पार्टी का झंडोतोलन किया गया। केसरी ने कहा कि बीजेपी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। इस अवसर पर कहलगांव नगर प्रभारी अशोक गुप्ता उपस्थित थे। भाजपा के अशोक खेमका, बद्री प्रसाद मंडल आदि भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।