महिला सशक्तीकरण की गूंज सुनाई दे रही महिला संवाद कार्यक्रम में
- 30 ग्राम संगठनों में हुआ कार्यक्रम, अब तक 565 भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला

भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की गूंज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। इस क्रम में भागलपुर में मंगलवार को 30 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 565 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हो चुका है। इन महिला संवाद कार्यक्रमों में सावा लाख से ज्यादा महिलाओं ने अब तक हिस्सा लिया है। सरकार के इस प्रयास से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे खुलकर अपने गांव के विकास और नई नीतियों पर चर्चा कर रही हैं साथ ही योजनाओं से मिले लाभों के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अपनी मूलभूत समस्याओं को सामन रख रही हैं। उनके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार आज सबसे बड़ा मुद्दा है। हालांकि वे नीतिगत विषयों पर भी खुलकर बात कर रही हैं। अधिकांश महिलाएं चाहती हैं कि स्थानीय स्तर पर रोजगार या स्वरोजगार के लिए विशेष विकल्प तैयार किये जाएं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर ग्रामीण हाट विकसित किये जाएं, जिससे महिलाओं द्वारा घरेलू स्तर पर निर्मित उत्पादों की बिक्री की जा सके। रंगरा चौक प्रखंड अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत में नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए निर्मला देवी कहती है कि सरकार की नीतियों की वजह से हम जैसी महिलाओं की आवाज मुखर हुई है। अब हम अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर हम अपने जीवन में आगे बढ़े हैं। इससे हमारा जीवन संवरा है। गांव की अन्य महिलाएं भी महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।